12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Patel की सौगात, ऐतिहासिक ऐलिस ब्रिज के जीर्णोद्धार के लिए 32.40 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद शहर को अहम सौगात देने की घोषणा की है। 10 साल से जर्जर पड़ा ऐतिहासिक एलिसब्रिज अब फिर से पैदल चलने वालों के लिए खुलेगा। 132 साल पुराने पुल का होगा जीर्णोद्धार। इसके नवीनीकरण और मजबूती के लिए गुजरात सरकार द्वारा 32.40 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Khushi Sharma

•

Updated: 9 Jul 2024, 4:18 PM IST

CM Patel

ऐलिस ब्रिज के जीर्णोद्धार के लिए 32.40 करोड़ मंजूर

CM Patel : अहमदाबाद की शान एलिसब्रिज (Ellisbridge) शहर में विश्व धरोहर माना जाता है। यह गुजरात में लगभग सौ साल पुराना पुल है। एलिस ब्रिज साबरमती नदी पर स्थित है और शहर के पश्चिम भाग को पूर्व से जोड़ता है। इसे 1892 में बनाया गया था। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद के हेरिटेज ब्रिज ऐलिस ब्रिज के नवीनीकरण के लिए 32 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपए आवंटित करने की मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री पटेल ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के फ्लाईओवर ब्रिज घटक से यह राशि आवंटित कर अहमदाबाद को एक महत्वपूर्ण उपहार दिया है।

लगभग 100 साल पुराना है एलिसब्रिज  

अहमदाबाद शहर में साबरमती नदी पर यह पहला पुल 1892 में ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया था। ब्रिटिश सरकार द्वारा एक "स्टील" पुल का निर्माण कराया गया। इसके इंजीनियर हिम्मतलाल धीरजराम भचेच थे। एलिस ब्रिज (Ellisbridge) को यह नाम उत्तरी क्षेत्र के कमिश्नर “बैरो हैल्बर्ट एलिस” थे उनके नाम पर मिला। यह 433.41 मीटर की लंबाई और 6.25 मीटर की चौड़ाई के साथ बना है। एलिसब्रिज का निर्माण 30.96 मीटर की 14 स्पैन बो-स्ट्रिंग प्रकार की स्टील संरचना से किया गया। पुल बनाने के लिए स्टील विदेश "बर्मिंघम" से आयात किया गया था। इस स्टील ब्रिज का निर्माण तब लगभग 4,07,000 की लागत से किया गया था।

इस ऐतिहासिक पुल की स्टील संरचना मौसम के प्रभाव के कारण जर्जर और खतरनाक हो गई है और पिछले दस वर्षों से यह पुल उपयोग के लिए पूरी तरह से बंद है।

यह भी पढ़ें : https://www.patrika.com/surat-news/tra-7-killed-as-7-year-old-illegally-constructed-building-collapses-people-feared-trapped-18827393

सुदृढ़ीकरण के बाद पैदल यात्री भी उपयोग कर सकेंगे

राज्य सरकार ने इस पुल की विरासत बनाए रखने और जर्जर हालत की मरम्मत कराने के उद्देश्य से स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत पुल का सुदृढ़ीकरण करने का निर्णय लिया। इसके लिए 32 करोड़ 40 लाख 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है। बेहद उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ इसका पुनर्वास किया जाएगा।  

एलिस ब्रिज के सुदृढ़ीकरण के साथ, पैदल यात्री साबरमती नदी के तट पर विक्टोरिया गार्डन के पास आयोजित पारंपरिक राविवारी बाजार तक आने-जाने के लिए फिर से पुल का उपयोग करने में सक्षम होंगे उससे आन लोगों। जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम द्वारा शहरी विकास विभाग को दिया गया प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के समक्ष प्रस्तुत किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

पुल का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य होगा जारी

ऐतिहासिक एलिस ब्रिज (Ellisbridge) के इस काम में मुख्य ट्रस, निचले गर्डर, निचले स्ट्रिंगर्स और बॉटम जॉइंट्स के जोड़ों की मरम्मत और प्रतिस्थापन शामिल होंगे। इसमें नए बियरिंग की स्थापना, समग्र घाट संरचनाओं के बीच लेसिंग और ब्रेसिंग को बदलना शामिल होगा। इसके अलावा, मौजूदा घाट को जंग से बचाने के लिए जंग-रोधी उपचार, जीर्ण-शीर्ण निचले डेक स्लैब को हटाना और मौजूदा घाटों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

 इसके बाद यात्री साबरमती नदी के किनारे विक्टोरिया गार्डन के पास आयोजित होने वाले पारंपरिक रविवार बाजार तक आने-जाने के लिए फिर से पुल का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

 मौजूदा घाट को जंग से बचाने के लिए जंग-रोधी उपचार, जीर्ण-शीर्ण निचले डेक स्लैब को हटाना।