19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे थी आजादी की पहली सुबह और देश के बंटवारे की पीड़ा

इस मौके पर पेश है भारत की आजादी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारें से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें
3 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Aug 15, 2015

15 August as India independence day

15 August as India independence day

आज देश आजादी की 69वीं जयन्ती मना रहा है। इस मौके पर पेश है भारत की आजादी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारें से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें। इन तस्वीरों में स्पष्ट दिखता है कि उस समय भारत की जनता आजादी मिलने की खुशी से जितनी खुश थी उतनी ही बंटवारे की पीड़ा से दुखी भी। फिर भी एक आशा थी एक उम्मीद थी सुनहरी सुबह की और उज्जवल भविष्य की....


देश की आजादी से पहले जिन्ना, पंडित नेहरू तथा अन्य सदस्य देश के बंटवारे पर विचार-विमर्श करते हुए



आजाद देश में पहली बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लहराया था तिरंगा, पूरा देश इसे देखने और सुनने के लिए मौजूद था



लेकिन आजादी मिलने की खुशी बंटवारे के दुख में खो गई। भारत और पाकिस्तान में रहने वाले एक करोड़ से भी अधिक लोगों को दूसरे देश जाने के लिए अपना घर-बार छोड़ना पड़ा


इसके साथ ही बर्बरता और हिंसा का नग्न नाच शुरू हुआ जिसमें दोनों देशों के 40 लाख से भी अधिक नागरिक मारे गए


सड़क पर जहां जाएं वहां लाशों का मिलना आम हो गया था। मंदिर-मस्जिद तोड़े जा रहे थे



लोग सब कुछ छोड़कर चल पड़े एक अनजान जगह पर जहां न कोई अपना था और न कोई पराया, सब एक दूसरे के गम में शामिल थे


कुछ लोगों ने सड़क के जरिए बैलगाड़ी से जाना चुना तो कुछ ने ट्रेन से



ट्रेनों में पांव रखने की भी जगह नहीं होती थी। ट्रेन की खिड़की, दरवाजे, छतें तक सब पर लोग सवार रहते थे। बस सबकी एक ही चिंता रहती थी कि किस तरह खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित बचाया जाए।