6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजे पर थिरकीं महिलाएं, भैरव धाम के लिए नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री

श्यारौली के भैरव धाम के रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Ramkaran Katariya

•

Updated: 23 Jan 2018, 9:17 PM IST

hindi news karauli rajasthan

हिण्डौनसिटी. श्यारौली के भैरव धाम के लिए मंगलवार को गाजे-बाजे से पदयात्रा रवाना हुई। इसमें महिला-पुरुष पदयात्रियों ने उत्साह से भाग लिया। पदयात्रियों ने भैरव धाम पहुंचकर भैंरोजी के दर्शन किए और मनौतियां मांगी। यात्रियों का कई स्थानों पर स्वागत हुआ।


भैरव धाम भक्त मंडल के सदस्यों समेत अन्य पदयात्री बटुक भैरव मंदिर से रवाना हुए, जो शहर के मुख्य बाजार कोतवाली रोड, डेम्प रोड, भायलापुरा, करौली रोड, गंगापुरसिटी रोड होते हुए शाम हो श्यारौली के भैरव धाम पहुंचे। पदयात्रा में बैंडबाजों की धुनों पर पदयात्री महिला-पुरुषों ने नृत्य किया। रास्ते में कई स्थानों पर पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्त मंडल की ओर से रास्ते में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक रूप से पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।