
घर लौटने के बाद विश्व सुंदरी मानुषी ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, देखें तस्वीरें

विश्व सुंदरी का खिताब जीत कर दुनिया भर में भारत के नाम का डंका बजाने वाली मानुषी छिल्लर सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

अपने माता—पिता के साथ पहुंची मानुषी ने यहां गणपति बप्पा के दर्शन किए।

मानुषी यहां मंदिर में करीब आधे घंटे रुकी। इस दौरान उनके लिए यहां कड़ी सुरक्षा मौजूद रही।

विश्व सुंदरी 2017 का खिताब जीतने के बाद मानुषी शनिवार को अपने देश पहुंचीं थीं।

मुंबई एयपोर्ट पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

विश्व सुंदरी की यह प्रतियोगिता चीन में आयोजित हुई थी, जिसको मानुषी छिल्लर ने जीत लिया।

भारत में यह खिताब किसी सुंदरी ने 17 साल बाद हासिल किया है।

मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं।

वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमन से पढ़ाई कर रही हैं।