27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि नहीं होंगे ट्रंप!
Play video

गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि नहीं होंगे ट्रंप!

wwwpatrika.com
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kaushik

•

Updated: 29 Oct 2018, 2:20 AM IST


गणतंत्र दिवस समारोह के अतिथि नहीं होंगे ट्रंप!

-अमेरिका ने भारत का न्योता ठुकराया : रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने अगस्त में कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत का आमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि निमंत्रण मिला है, लेकिन इस पर कोई अंतिम निर्णय हुआ है यह जानकारी नहीं है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने कोई बयान जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ दिल्ली में अमेरिका के दूतावास का कहना है कि राष्ट्रपति के आवागमन को लेकर सिर्फ व्हाइट हाउस ही कुछ कह सकता है।

-कुछ दिनों से अफसर दे रहे संकेत
पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी अधिकारी इस बात का संकेत दे रहे थे कि राष्ट्रपति ट्रंप जनवरी में भारत नहीं आएंगे, क्योंकि सर्दियों में स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस भी प्रस्तावित है। हालांकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा दो बार भारत आए थे और गणतंत्र दिवस समारोह में भी शामिल हुए थे, जबकि उस समय जनवरी में स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस प्रस्तावित था।

-कई मुद्दों पर असहमति की स्थिति

ट्रंप की ओर से भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के न्योते को ठुकराने का मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर असहमति की स्थिति बनी है। खासकर अमेरिका की ओर से ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद वहां से भारत के तेल लेने के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने नाराजगी जताई थी।