12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs KOR: पाकिस्तान के बाद साउथ कोरिया के खिलाफ भारत का कहर, जूनियर एशिया कप के फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम

India vs South Korea Hockey: वूमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराकर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन या जापान से होगा।
2 min read
Google source verification
INDW vs KORW Junior Hockey

भारत बनाम साउथ कोरिया (फोटो- Hockey India)

Women's Junior Hockey Asia Cup 2026: वूमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले उसने 2023 में साउथ कोरिया को ही हराकर पहली बार खिताब जीता था, तो 2024 में चीन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद शूटआउट में 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता।

फाइनल में चीन या जापान से सामना

अब भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में चीन या जापान से सामना होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। एलीट पूल में भारतीय टीम ने जीत के साथ अभियान का आगाज किया था। पहले मुकाबले भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को ही हराया था और उसके अगले मुकाबले में उसने मलेशिया के खिलाफ 11-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद 8 सितंबर को अपने तीसरे मुकाबले में जापान को 7-0 से हराया, जबकि चीन के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम एलीट पूल में पहले स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जहां उसने पाकिस्तान को हराया।

साउथ कोरिया के खिलाफ सुप्रिया ने तीन गोल दागे, तो सुखबीर और श्रीधर ने एक-एक गोल किया, जबकि साउथ कोरिया के लिए जीवन ने इकलौता गोल 41वें मिनट में दागा।

चीन और जापान का प्रदर्शन भी अब तक अच्छा रहा है। चीन ने जहां क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 4-0 से हराया था, तो वहीं जापान ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट की टॉप चार टीमें सीधे जूनियर वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। यानी सेमीफाइनल पहुंचने वाली चारों टीमें भारत, साउथ कोरिया, जापान और मेजबान चीन ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वूमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप का गोल्ड मेडल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जो भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल बांग्लादेश की शारिका रिमोन ने किया है। हालांकि बांग्लादेश का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया था और शारिका ने 7 गोल दागे। भारत की सुप्रिया, सानिका माने और पूर्णिमा यादव ने 6-6 गोल किए हैं।