
Jadeja
ICC T20 World Cup 2021 IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेल रही है. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज हो रहे इस मुकाबले में भारत की बल्लेबीज न्यूजीलैंड के सामने पूरी तरह से फेल हो गई. भारतीय बल्लेबाजों ने 20 ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने महज 110 रन बनाएं. 110 के आंकड़े तक पहुंचने में भारत ने अपने 7 विकेट भी खो दिए. भारत के ओर से कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसने अपने बल्लेबाजी से फैन्स को आकर्षित किया हो. आज की बल्लेबाजी में सारे बैट्समैन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने एक के बाद एक आउट होते चले गए.
टॉप ऑर्ड पूरी तरह से फेल
भारतीय टीम के टॉप चार बल्लेबाज 50 रन के अंदर पवेलियन लौट गए. भारत की ओर से ईशान किशन(4), रोहित शर्मा(14), केएल राहुल(18) और कप्तान कोहली(9) रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 70 के स्कोर पर रिषभ पेंत 12 रन के स्कोर पर आउट हुए. रिषभ के बाद हार्दिक और जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिस की पर वो भी फेल हुए और हार्दिक 23 रन बनाकर बोल्ट के गेंद पर आउट हुए. हार्दिक के बाद टी20 वर्ल्डकप में पहला मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर खाता भी नहीं खोल बाए और बोल्ड का शिकार बने. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन जडेजा(26) ने बनाए. न्यूजीलैंड के लिए बोल्ड ने तीन, ईश सोढ़ी ने दो विकेट वहीं साउथी और मिल्ने ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
Updated on:
31 Oct 2021, 9:32 PM IST
Published on:
31 Oct 2021, 9:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.