23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या दुती चंद ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचा ली शादी? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का सच

वायरल तस्वीरों में दुती और उनकी पार्टनर शादी के लिए सजे स्टेज पर बैठे हैं। दुती ने सूट पहना है तो उनकी पार्टनर ने लहंगा। यह तस्वीर खुद दुती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Dec 2022, 12:08 PM IST

dutee_chand_ma.jpg

Dutee Chand Marriage rumours: भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद अपने समलैंगिक रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दुती चंद ने अपनी समलैंगिक पार्टनर मोनालिसा से शादी कर ली है। हालांकि दोनों ने अबतक इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी है।

वायरल तस्वीरों में दुती और उनकी पार्टनर शादी के लिए सजे स्टेज पर बैठे हैं। दुती ने सूट पहना है तो उनकी पार्टनर ने लहंगा। यह तस्वीर खुद दुती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। तो आइए जानते हैं इस फोटो के पीछे का सच। एक मीडिया रिपोर्ट के मुकाबिक दुती ने अभी शादी नहीं की है और यह तस्वीर उनकी बहन की शादी के फंक्शन की है।

रिपोर्ट के मुताबिक दुती ने कहा, 'मैं तो शादी नहीं की हूं। मैंने बहन की शादी में अपनी पार्टनर के साथ तस्वीर ली थी। उसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह पूरी तरह फेक न्यूज है। मेरी शादी अभी नहीं हुई।' दुती ने आगे कहा, 'मेरा ध्यान अभी 2024 ओलंपिक पर है। उसके लिए तैयारी कर रही हूं। उससे पहले एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स है। इन टूर्नामेंट पर मेरी नजर है।'


बता दें दुती को समलैंगिक होने की बात स्वीकार करने के बाद कई तरह की आलोचना और परिवार के बुरे वरताव का सामना करना पड़ा है। दुती ने कहा कि एलजीबीटी खिलाड़ियों को सुरक्षित और सहज महसूस कराया जाना चाहिए, उन्हें उत्पीड़न या मौत का कोई भय नहीं होना चाहिए, उन्हें सामान्य रहने देना चाहिए। दुती गरीब परिवार से निकली एक महिला एथलीट, जिस पर पुरुष होने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें बैन भी किया गया था।


दुती चंद बेहद गरीब परिवार से आती हैं। उनका जन्म ब्लो पोवर्टी लाइन परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बुनकर थे और रोजाना 10 से 20 रुपए की उनकी आमदनी थी। इस पर से उनका परिवार काफी बड़ा था। मां-पिता समेत कुल नौ लोग इस परिवार के सदस्य थे। दुती का एक भाई और 6 बहने हैं। इन सारे लोगों का खर्च चलाना उनके पिता के लिए भारी पड़ता था। इसके बावजूद दुती ने महज 4 साल की उम्र में दौड़ना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वह नदी किनारे नंगे पांव दौड़ा करती थीं। तब उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने लिए जूते खरीद पाती। इसके बावजूद उनके जज्बे में कोई कमी नहीं आई।