31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: जानें टीम इंडिया का कैसा रहा है JSCA स्टेडियम में रिकॉर्ड, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

JSCA स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम इंडिया अबतक यहां खेले गए सभी मुकाबले जीती है. इस स्टेडियम में भारतीय टीम ने अबतक दो टी20 मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में जीत दर्ज की है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 19 Nov 2021, 5:37 PM IST

surya_kumar

सूर्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड के खिलाफ आज भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से पटखनी दी थी. इस मैच के बाद से टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. आज भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची (Ranchi) में टीम इंडिया जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में अपना दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी. इस मैच में एक ओर न्यूजीलैंड की टीम मैच जीतकर सीरीज को बराबर करने उतरेगी. वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी.

JSCA स्टेडियम में शानदार रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

JSCA स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम इंडिया अबतक यहां खेले गए सभी मुकाबले जीती है. इस स्टेडियम में भारतीय टीम ने अबतक दो टी20 मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में जीत दर्ज की है. आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इस मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला इंरनेशनल टी20 मुकाबला 12 फरवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था जिसमें 69 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं टीम ने दूसरा मुकाबाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जहां भारत ने नौ विकेट से यह मुकाबला जीता था.

इस Playing XI के साथ उतरेगी दोनों टीम

India Playing XI Prediction

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज.

New Zealand Playing XI Prediction

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी, टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट.

बड़ी खबरें

View All

खेल