30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनचेस्टर सिटी ने 10 साल में 5वीं बार जीता प्रीमियर लीग खिताब

मैनचेस्टर यूनाइटेड की हार के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने पिछले 10 वर्षों में पांचवीं बार प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 May 2021, 12:39 PM IST

manchester_city.png

लिसेस्टर सिटी ने अपने घर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड की हार के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने पिछले 10 वर्षों में पांचवीं बार प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैनचेस्टर सिटी को शनिवार को खेले गए मुकाबले में चेल्सी के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के बाद सिटी को प्रीमियर लीग खिताब के लिए और इंतजार करना पड़ा था। लेकिन अब सिटी ने पेप गार्डियोला के मार्गदर्शन में खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

खिताब के लिए एक और जीत चाहिए थी
रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रविवार को एस्टन विला को हराया था और उसे खिताब जीतने के एक और जीत की दरकार थी। लेकिन 10 बदलावों के साथ उतरने के बावजूद यूनाइटेड की टीम लिसेस्टर सिटी के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी। लिसेस्टर सिटी के ल्यूक थॉमस ने 10वें और केगलर सोयोन्कु ने 66 वें मिनट में गोल किए। यूनाइटेड के लिए मेसन ग्रीनवुड ने 15वें मिनट में गोल दागा।

यह भी पढ़ें— पूर्व भारतीय फुटबॉलर और ओलंपियन फोर्टुनाटो का निधन

खिताब हासिल करना मायने रखता है
इस खिताबी जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के कोच गार्डियोला ने कहा, मैं स्पेन में रहा हूं, मैं जर्मनी में रहा हूं, और मैं कह सकता हूं कि यह अब तक की सबसे कठिन लीग है। 10 वर्षों में पांच प्रीमियर लीग (खिताब) हासिल करना इस टीम के लिए बहुत मायने रखता है। गार्डियोला की टीम अब शुक्रवार को न्यूकैसल से भिड़ेगी। इसके बाद वह 23 मई को अपने घर में लीग का फाइनल मैच खेलेगी। इसके अलावा को 29 मई को चेल्सी के साथ चैंपियंस लीग का फाइनल खेलेगी।