31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup Final NZ vs AUS: न्यूजीलैंड अगर कल जीत जाता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, तो एक साल में 2 ICC खिताब जीतने वाली बन जाएगी पहली टीम

न्यूजीलैंड ने इस साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है. अगर कल न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है तो न्यूजीलैंड एक साल में 2 ICC खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 13 Nov 2021, 7:58 PM IST

new_zealand

New Zeland Team

NZ vs AUS T20 Final: टी20 वर्ल्ड कप में कल फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. यह पहली बार होगा जब टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. दोनों ही टीम इस वर्ल्ड कप में अबतक एक-एक मुकाबला हार चुकी है. दोनों टीमों के लिए यह पहला मौका होगा जब वह टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला जीतेगी. दोनों टीमों के मध्य यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतिहास में पहले भी एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हो चुके हैं.

न्यूजीलैंड फाइनल जीता तो रच देगा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इस साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है. अगर कल न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है तो न्यूजीलैंड एक साल में 2 ICC खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम ने इसी साल भारतीय टीम को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हराकर पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद यह दूसरा मौका है जब न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. अगर कल न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह एक साल में दो आईसीसी खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. खास बात यह भी है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कप्तानी केन विलयमसन ने की थी और टी20 वर्ल्ड कप की टीम की कप्तान भी वहीं कर रहे हैं. अगर केन वर्ल्ड कप जीतने में सफल हो जाते हैं तो वह इतिहास रच देंगे.

इसके अलावा अगर न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब होती है तो वह ऐसा करने वाली पहली टीम बनेगी. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने अबतक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. इसका मतलब साफ है कि कल होने वाले रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट फैंस को नया चैंपियन मिलना तय है.