14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवा से बातें करते दिखे प्रतियोगी, किसी ने फेंका गोला, किसी ने भाला…देखिए तस्वीरें

कोटा. जिला एथलेटक्स संघ की ओर से श्रीनाथपुरम स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के मुकाबले रविवार से शुरू हो गए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 10, 2017

State Level Athletics Competition in Kota

पहले दिन अलग-अलग आयु वर्ग में करीब 25 स्पर्धाएं  आयोजित की गई। मैदान में 5 इवेंट एक साथ आयोजित किए जा रहे है।

State Level Athletics Competition in Kota

अंडर 16, 18 व 20 आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 जिलों के 1122 खिलाडी भाग ले रहे है।

State Level Athletics Competition in Kota

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयुवर्ग में करीब 74 स्पर्धाएं होगी।

State Level Athletics Competition in Kota

राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना पूरा दम खम लगा रहे है।

State Level Athletics Competition in Kota

शॉटपुट, हाईजम्प, तश्तरी फेक, 800 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।

State Level Athletics Competition in Kota

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए प्रतियोगी।

State Level Athletics Competition in Kota

प्रतियोगिता की शुरूआत 10 किलोमीटर की दौड से की गई, जिसको बिकानेर के श्रवण कुमार बेनिवाल ने 33 मिनट 12 सैकण्ड में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जयपुर के जलधरी मीणा व तृतीय स्थान पर श्रीगंगानगर के अशोक कुमार सैनी रहे।

State Level Athletics Competition in Kota

उद्धघाटन समारोह में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

State Level Athletics Competition in Kota

इस दौरान कोटा-बूंदी सांसद आेम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता, महापौर महेश विजय सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।