Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग की लोकप्रियता में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। 2014 में इसकी शुरुआत होने के बाद से देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लीगों में से एक बन गई है। अब तक प्रो कबड्डी लीग के कुल 11 सीजन हो चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस लीग में सिर्फ दो टीमें हैं, जिन्होंने एक से अधिक खिताब अपने नाम किया है। पटना पाइरेट्स सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाली टीम है, जिसने लगातार सीजन-3, सीजन-4 और सीजन 5 में खिताब अपने नाम किया है। वहीं, इसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स का नंबर आता है, जिन्होंने उद्घाटन मुकाबले के अलावा सीजन-9 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा यू मुंबा ने सीजन-2, बंगाल वारियर्स ने सीजन-7, दबंग दिल्ली के.सी. ने सीजन-8, पुनेरी पलटन ने सीजन-10 और हरियाणा स्टीलर्स ने सीजन-11 की प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी उठाई है।