दरअसल, बाएं हाथ का तेज गेंदबाज टी नटराजन IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ दो मैच खेल पाए। अब इसको लेकर तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में कमेंट्री करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमांग बदानी ने खुलासा किया है कि टी नटराजन पूरी तरह फिट नहीं थे, इसके चलते वह आईपीएल के सभी मुकाबले नहीं खेल सके। उन्होंने कहा, हम किसी खिलाड़ी पर 10.75 करोड़ रुपए क्यों खर्च करेंगे, अगर उसे बेंच पर बैठाना ही है। हमने उसे मिडिल और डेथ ओवर में बॉलिंग के लिए चुना था। हालांकि वह चोट से उबरने के बावजूद पूरी तरह फिट नहीं थे। यही वजह है कि नटराजन IPL 2025 में सिर्फ दो मैच खेले। यदि वह पूरी तरह से फिट होते तो हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देते।