24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेडियम में बजरी डालने से खिलाड़ी नाराज, बोले-खेलने लायक बनाएं मैदान

खेल मैदान की स्थिति को देख अन्य जिले से आए खिलाड़ी नाराज हुए और कहा कि यह संभाग स्तरीय चयन खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 8 Sep 2025, 11:46 PM IST

खेल मैदान की स्थिति को देख अन्य जिले से आए खिलाड़ी नाराज हुए और कहा कि यह संभाग स्तरीय चयन खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है।

बालोद जिला मुख्यालय के खेल मैदान सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में दुर्ग संभाग स्तरीय एथलेटिक्स शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। खेल मैदान की स्थिति को देख अन्य जिले से आए खिलाड़ी नाराज हुए और कहा कि यह संभाग स्तरीय चयन खेल प्रतियोगिता है, लेकिन मैदान खेलने लायक नहीं है। खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सिर्फ मैदान की वजह से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान बढिय़ा है लेकिन इसे व्यवस्थित करने व खेलने लायक बनाने की जरूरत है। जिला स्कूल खेल अधिकारी ने मैदान को खेलने लायक बनाने की मांग उच्च अधिकारी से करने की बात कही। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सात जिलों से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

खेल मैदान में कौन डालता है बजरी गिट्टी

प्रतियोगिता में शामिल होने बालोद जिले के आलावा कबीरधाम व दुर्ग के कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान में बजरी गिट्टी क्यों डाली गई है, यह समझ से परे हैं। दौड़ते समय कोई खिलाड़ी गिर जाए तो चोट लगना तय है। खिलाड़ी रोशनी, नंदनी भुआर्य ने बताया कि खेल मैदान को खेलने लायक बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :

शहर सहित 40 गांवों के खरीदारों को जाम से मुक्ति दिलाने की चुनौती

खेल मैदान का ड्रेनेज सिस्टम ही खराब

यह खेल मैदान नगर पालिका का है। पालिका ने मैदान के विकास के लिए करोड़ों खर्च कर डाले हैं। कुछ साल पहले ही खेल मैदान में मिट्टी व घास डाली गई थी, जिससे मैदान में घास रहे। राष्ट्रीय पर्व की तैयारी पर फिर से गिट्टी डालकर मैदान को खराब कर दिया गया है।

खिलाड़ियों का सुझाव-मैदान को समतल करवाएं

खिलाड़ियों ने कहा कि मैदान बड़ा हैं। यहां सभी खेल हो सकते हैं। मैदान को घासयुक्त बनाएं, गिट्टी न डाले। गिट्टी से खिलाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। दौड़ के दौरान एक खिलाड़ी चोटिल हुई। एक खिलाड़ी के पैर में भी मोच आया है।

यह भी पढ़ें :

जिला अस्पताल में 8 माह बाद सीबीसी से रक्त जांच शुरू, एक माह के लिए रिएजेंट उपलब्ध

स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस के लिए डालते हैं बजरी गिट्टी

मैदान में स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड के लिए हर साल स्बजरी गिट्टी डाली जाती है। धीरे -धीरे मिट्टी, घास कम व गिट्टी ज्यादा नजर आती है। इससे पहले भी शहर के खिलाड़ी भी नगर पालिका व जिला प्रशासन से खेल मैदान सुधारने की भी मांग कर चुके हैं।

खेल मैदान को खेलने लायक बनाने की करेंगे मांग

जिला स्कूल खेल विभाग अधिकारी किशोर महरा ने कहा कि खेल मैदान को व्यवस्थित करने की मांग उच्च अधिकारी से करेंगे। एक दिन पहले खेल मैदान ठीक था। बारिश के कारण पानी भर गया। यह खेल का आयोजन एक दिवसीय था। इसलिए इसे करवाना पड़ा।

खेल मैदान को व्यवस्थित करने की योजना

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम को व्यवस्थित करने की हमारी योजना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। हम भी चाहते हंै जिला मुख्यालय का खेल मैदान खेलने लायक स्थिति में रहे।