1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indonesia Open: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब

मैच की शुरुआत में दोनों जोड़ियों ने बराबरी की टक्कर दी लेकिन फिर रंकीरेड्डी और शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई जोड़ी को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले को 21-17 और 21-18 से जीता लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Jun 2023, 3:33 PM IST

men_double.png

Indonesia Open 2023 MEN's double: विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की अनुभवी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 इवेंट इंडोनेशिया ओपन का फाइनल जीत इतिहास रच दिया। रंकीरेड्डी और शेट्टी ने दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को सीधे सैटों में 2-0 से शिकस्त देकर खिताबी जीत लिया।

मैच की शुरुआत में दोनों जोड़ियों ने बराबरी की टक्कर दी लेकिन फिर रंकीरेड्डी और शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई जोड़ी को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले को 21-17 और 21-18 से जीता।

इंडोनिशिया ओपन के इतिहास में खिताब जीतने वाली यह पहली वहीं जोड़ी है। इसी के साथ इन दोनों ने इंडोनिशिया ओपन सुपर 1000 में भारत के 6 साल के खिताब के सूखे को भी खत्म किया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1982 में हुई थी। भारत के लिए पहली बार इस खिताब को साल 2009 में साइना नेहवाल ने जीता था। वह साल 2010 और 2012 में भी यहां विजेता रह चुकी हैं। 2017 में किदाम्बी श्रीकांत ने यहां पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता था और ऐसा करने वाले वह इकलौते भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। 2017 के बाद से ही भारत ने इस टूर्नामेंट में किसी भी वर्ग में खिताब हासिल नहीं किया था।