30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sports News: राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 5 स्वर्ण समेत 8 पदक

राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग व पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने आठ पदक जीते हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 15 Feb 2023, 12:14 AM IST

cg news

Sports News: राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 5 स्वर्ण समेत 8 पदक

रायपुर. राष्ट्रीय मास्टर वेटलिफ्टिंग व पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने आठ पदक जीते हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। वाराणसी में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 राज्यों के लगभग 800 मास्टर खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें वेटलिफ्ंिटग और पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में धमतरी के सीतलेश पटेल ने एक स्वर्ण व रजत पदक हासिल किए। वहीं, कोरिया की आशा तिग्गा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रायपुर के मानिक ताम्रकार ने दो स्वर्ण जीते। वहीं, दुर्ग के प्रमोद कच्छ को एक रजत व कांस्य पदक से संंतोष करना पड़ा। पदक विजेता खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
-----------------

इसे भी पढ़ें....
फुटबॉल बालक में नारायणपुर चंैपियन, वालीबॉल में गरियाबंद प्रथम

प्रथम राज्य स्तरीय क्रीड़ा परिसर खेलकूद

रायपुर. आदिम जाति व अनुसूचित जाति प्रथम राज्य स्तरीय अंतर क्रीड़ा परिसर खेलकूद में मंगलवार को खेले गए फुटबॉल बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नारायणपुर ने जीत हासिलकर चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। वहीं, वालीबॉल बालक वर्ग में गरियाबंद की टीम विजेता रही। रायपुर में आयोजित की गई इस स्पर्धा में वालीबॉल बालिका वर्ग में अंबिकापुर की टीम चैँपियन बनी। हॉकी बालिका और बालक दोनों वर्गों में जशपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में बिलासपुर चैंपियन रही। इस स्पर्धा के समापन समारोह में आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर संचालक जितेंद्र गुप्ता, सहायक आयुक्त तारकेश्वर देवांगन समेत विभाग के समस्त अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे।