30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Ashes: एशेज के बीच मैच में किया प्यार का इजहार, भरे स्टेडियम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का हुआ मिलन, देखें Video

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान बीच मैदान में एक युवा क्रिकेट प्रशंसक ने सभी का दिल जीत लिया है. पहले टेस्ट मैच के दौरान आज इंग्लैंड के एक लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:05 PM IST

gaba_proposal-amp

AUS vs ENG, Ashes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे एशेज टेस्ट के पहले टेस्ट के तीसरे दिन रोमांचक मैच के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प घटना घटी है. दरअसल, आज एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान बीच मैदान में एक युवा क्रिकेट प्रशंसक ने सभी का दिल जीत लिया है. पहले टेस्ट मैच के दौरान आज इंग्लैंड के एक लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया. पूरा स्टेडियम उस वक्त खुशी से झूम उठा जब उसकी प्रेमिका ने उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया. दोनों के इस प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

लड़की ने आज उसका प्रपोजल स्वीकार करते हुए लड़के को खुशी से गले लगा दिया. इसके बाद उसने लड़के द्वारा दी गई रिंग भी पहनी. गाबा में मौजूद सभी दर्शकों ने यह खास पल देखकर खूब तालियां बजाई और दोनों को खूब बधाई दी. आज स्टेडियम में दिखे इस खास पल को यादगार बनाने वाले इंग्लैंड के शख्स का नाम रॉब है वहीं लड़की का नाम नताली है.

आज गाबा में हो रहे इस अनोखे पल को स्टेडियम में लगे बड़े स्क्रीन पर भी लाइव दिखाया गया. दोनों के बीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस प्यारे पल को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. कई यूजर इस लम्हें को प्यार भरा बता रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रलिया की पकड़ मजबूत हो गई है. आज तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 425 रन पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया के ओर से ट्रेविस हेड ने 152 रन बनाए हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 213 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के ओर से जो रूट (85) रन और डेविड मलान (74) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.