
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज 5वां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत निशानेबाजी से हुई। 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की ओर से सौरभ चौधरी-मनु भाकर और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी देसवाल की जोड़ी उतरी थी। पहले राउंड में टॉप पर रहने के बाद मनु-सौरभ की जोड़ी दूसरे राउंड में बाहर हो गई। वहीं, अभिषेक और यशस्विनी पहले राउंड में ही बाहर हो गए थे। वहीं हॉकी में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया। भारत की ओर से दो गोल रुपिंदर पाल सिंह और एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। इससे पहले टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।
मैच के 14वें मिनट में किया पहला गोल
पुरुष हॉकी के पूल-ए के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने मैच के 14वें मिनट में पहला गोल दागा। इससे शुरुआत में ही टीम इंडिया को स्पेन पर 1-0 की बढ़त मिल गई। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ मजबूती से खेली। वहीं मैच के दूसरे क्वार्टर के बाद टीम इंडिया ने स्पेन पर 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने मैच में अच्छा डिफेंड किया। भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने गोल किए।
स्पेन को गोल करने का मौका नहीं दिया
भारतीय हॉकी टीम ने इस मैच में स्पेन को गोल करने का मौका नहीं दिया। स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम पूरी ताकत से खेली। वहीं इस मैच में पेनल्टी कॉर्नर का बचाव करने के साथ भारतीय टीम ज्यादा आक्रामक तरीके से खेलती नजर आई। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत ने स्पेन पर 2-0 से बढ़त बना ली थी। तीसरा क्वार्टर खत्म होने के ठीक पहले स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही।
टोक्यो ओलंपिक में दूसरी जीत
भारत की ओर से तीरा गोल पेनल्टी कॉर्नर में आया। रुपिंदर सिंह ने खेल के 51वें मिनट में ये गोल किया। मैच में उनका सह दूसरा गोल था। पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में स्पेन को भारत ने 3-0 से मात दी और टोक्यो ओलंपिक में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। आज के मुकाबले में भारत की ओर से दो गोल रुपिंदर पाल सिंह और एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। टीम इंडिया ने इससे पहले न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। हालांकि पिछले मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से हार का सामना करना पड़ा था।
Updated on:
27 Jul 2021 09:07 am
Published on:
27 Jul 2021 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
