12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्पीड़न और शोषण से तंग आकर आत्महत्या करना चाहती थीं गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि मुझे बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, आत्महत्या के बारे में भी सोचा था। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिविर के कुछ कोचों ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।

2 min read
Google source verification
vinesh.jpg

Vinesh phogat suicide Statement: कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जान से मारने की धमकियां, महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं विनेश ने खुलासा किया है कि वे इन सब से तंग आकार आत्महत्या करने वाली थी।

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि मुझे बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, आत्महत्या के बारे में भी सोचा था। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिविर के कुछ कोचों ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है। फोगाट ने कहा, ''कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं. वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया।''

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने आगे कहा, ''मुझे डब्ल्यूएफआई के अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली है। मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई। बृजभूषण सहारन सिंह महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न कर रहे थे। कोई भी चोटों के लिए जिम्मेदारी नहीं लेता है। वे राष्ट्रीय स्तर पर पहलवानों पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का (बेकार) कहा। मैं आत्महत्या करना चाहती थी।''

गोल मेडलिस्ट ने कहा, ' मैंने आज खुले तौर पर कहा है, मुझे नहीं पता कि मैं कल जीवित रहूंगी या नहीं। हमने कई बार कैंप को लखनऊ से दूर ले जाने का अनुरोध किया है। ऐसा सिर्फ वहीं क्यों होता है? क्योंकि उसके लिए महिला पहलवानों को शिकार बनाना आसान होता है।'

विरोध के कुछ घंटे बाद खेल मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया कि अगर डब्ल्यूएफआई अगले तीन दिनों के भीतर जवाब नहीं देता है, तो वह राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के संदर्भ में महासंघ के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए आगे बढ़ेगा।

खेल मंत्रालय ने बयान में कहा- आज दिल्ली में ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा किए गए विरोध और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लेते हुए, जिसमें पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और कोचों द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। खेल मंत्रालय ने महासंघ के कामकाज में कुप्रबंधन को लेकर डब्ल्यूएफआई से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।