जिला परिषद की सीईओ चिन्मयी गोपाल ने पंचायत समिति श्रीगंगानगर, सादुलशहर, सूरतगढ़, पदमपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, श्रीबिजयनगर,अनूपगढ़ और घड़साना बीडीओ को पात्र माने गए अभ्यर्थियों का डाटा एप के माध्यम से ऑनलाइन करने के लिए पाबंद किया है। पंचायत समिति श्रीगंगानगर के ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों को 16 जुलाई को जिला परिषद में प्रशिक्षण भी दिया था।