27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 20 Jul 2018, 9:46 PM IST

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

ग्रामीण अंचल में उपभोक्ता खुलेआम विद्युत पोल व एलटी लाइन से सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर बिजली उपयोग की जा रही थी। इनको किसी प्रकार का डर या भय नहीं है। विद्युत निगम की टीम ने जब औचक गांव में छापामार कार्रवाई की तो गांव में हड़कंप मच गया।

थम गए ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद

जोधपुर विद्युत वितरण निगम गंगानगर ग्रामीण सतर्कता जांच टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गांव खखां व कोठा में बिजली चोरी करते हुए आठ उपभोक्ताओं को पकड़ा है। बिजली चोरी करने पर इन पर 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।


विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अजय माथुर ने बताया कि जांच दल में सहायक अभियंता निशांत धुन्ना,कनिष्ठ अभियंता अभय रंजन एवं तकनीकी कर्मचारी ब्रह्मजीत एवं अंकित शामिल थे। उपभोक्ता सीधे ही कुंडी लगाकर घर में विद्युत चोरी कर रहे थे। चोरी की बिजली से घर में कूलर, फ्रिज ,पंखे एवं बल्ब जलाए जा रहे थे। मौके पर सतर्कता जांच टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उपभोक्ताओं के विद्युत संबंध विच्छेद कर चोरी के काम में ली जा रही तार जब्त कर ली। जुर्माने की राशि सात दिन में जमा नहीं कराने पर विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

स्ट्रक्चर डिजायन की जांच में कई कमियां मिली

ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी

श्रीगंगानगर. कोतवाली में एक व्यक्ति ने तीन जनों के खिलाफ ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 12 क्यू निवासी जगदीश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नई धानमंडी निवासी रवि सिडाना, 12 क्यू निवासी जसविंद्र सिंह व एक अन्य ने जमा राशि ढाई लाख रुपए वापस नहीं दिए और धोखाधड़ी कर ली।

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

श्रीगंगानगर में एक पखवाड़े के बाद बरसा पानी, गर्मी से राहत

अनूपगढ़ से बीकानेर के लिए नई बस सेवाएं आरम्भ

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग