
दो बाइक की भिड़ंत में एक मरा, तीन गंभीर घायल
घड़साना.
अनूपगढ मार्ग स्थित गांव 10 एमडी के पास सोमवार देर रात को दो बाइक की आमने-सामने भिडं़त में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार तीन जनें गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।
नई मंडी थाने के हेड कांस्टेबल विष्णूदत बिश्रोई ने बताया कि वार्ड 23 निवासी ओम प्रकाश नायक बाइक पर अनूपगढ की ओर जा रहा था। वहीं गांव नौ डीडी निवासी जगदीश नायक, दुर्गाराम तथा कृष्णादेवी नायक बाइक से रायसिंहनगर से घड़साना के पास अपने गांव की ओर आ रहे थे। आमने-सामने हुई भिंड़त मेंं दोनों बाइक सवार चारों जने गंभीर घायल हो गए।
घायलों को एम्बुलेंस 108 सेवा से घड़साना के सामुदायिक चिकित्सालय में लाया गया। वहां घायल ओमप्रकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों गंभीर घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद रैफर किया जाएगा।
टायर फटने से दूध से भरी पिकअप पलटी, दो गंभीर घायल
घड़साना.
सोमवार को निजी डेयरी के लिए दूध ढोने वाली एक पिकअप गाड़ी का पिछला टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिल्मी स्टाइल से घसीटते हुए पलट गई। गाड़ी में सवार चालक व परिचालक भी गाड़ी पलटने के दौरान सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। सड़क पर दूध की केन बिखर गई। इस कारण दूध सड़क पर बह गया।
पुलिस ने बताया कि पुरानी मंडी के पास बॉर्डर होम गार्ड कम्पनी मुख्यालय के पास रावला की ओर से घड़साना मंडी में एक दूध डेयरी में अनुबंधित पिकअप तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान मोड़ के पास पिछला टायर फट गया। टायर फटने से जीप पलटते हुए करीब सौ फीट घसीटती हुई चली गई। पिकअप में चालीस से अधिक कैन दूध था। पिकअप पलटने के साथ दूध की कैनें भी खुलते हुए दूर तक चली गई। सड़क पर दूध ही दूध हो गया। वहीं पिकअप में सवार दो जने भी सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल घायल रावला मंडी चालक सुरेश बिश्रोई व उसके साथी बीरबल राम को संभाला तथा नई मंडी घड़साना के गौड़ हॉस्पिटल में पहुंचाया। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
Published on:
10 Apr 2018 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
