5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र नेता समेत कइयों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

चिकित्सालय में उपचाराधीन कांस्टेबल ने पर्चा बयान दिया कि उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 27 Nov 2017, 7:39 AM IST

police station

श्रीगंगानगर.

पुलिस ने साधुवाली चेक पोस्ट प्रकरण में छात्र नेता समेत कई युवाओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर शाम को हुए विवाद में घायल कांस्टेबल ढाबां झालार निवासी सुनील कुमार बिश्नोई पुत्र बलवंतराम के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के दौरान पर्चा बयान के आधार पर जवाहरनगर पुलिस ने छात्र संघ अध्यक्ष रहे मुकेश गोदारा, प्रवीण गोदारा, दीपक बिश्नोई के अलावा 25-30 अन्य युवकों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा डालने, सिपाही की वर्दी फाडऩे, रायफल और मोबाइल छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

चिकित्सालय में उपचाराधीन कांस्टेबल ने पर्चा बयान दिया कि उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में थी। वह शनिवार को साधुवाली चेक पोस्ट पर तैनात था। शाम करीब पौने छह बजे एक बोलेरो जीप जिस पर सायरन लगा हुआ था और वह बजाते हुए चालक प्रवीण गोदारा साधुवाली से कालूवाला चक तक गया था। वापस आया, तब वह सायरन बजा रहा था। सायरन की आवाज सुनकर उसने गाड़ी को रुकवाया तो प्रवीण ने नम्बर प्लेट पर बीजेपी अंकित होने का इशारा करते हुए कहा कि वह तो लाल बत्ती भी लगाएगा तो क्या बिगाड़ लोगे। इसके बाद हड़बड़ाहट में प्रवीण ने बोलेरो जीप पीछे खड़े ट्रक से टकरा दी।

जब यह मामला निपट गया तो वह चेक पोस्ट पर जाकर बैठ गया। तभी प्रवीण के अलावा मुकेश गोदारा, दीपक बिश्नोई और 25-30 अन्य युवक चार-पांच वाहनों में सवार होकर आए। इन लोगों ने चेक पोस्ट पर बनी चौकी में घुसकर उसे जान से मारने के लिए रायफल छीन ली। इस दौरान उसकी वर्दी फाडकऱ उसके मुंह पर कई प्रहार किए। उसका मोबाइल भी इन लोगों ने छीन लिया। सायरन की आवाज सुनकर उसने गाड़ी को रुकवाया तो प्रवीण ने नम्बर प्लेट पर बीजेपी अंकित होने का इशारा करते हुए कहा कि वह तो लाल बत्ती भी लगाएगा तो क्या बिगाड़ लोगे। इसके बाद हड़बड़ाहट में प्रवीण ने बोलेरो जीप पीछे खड़े ट्रक से टकरा दी।