6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
2 min read
Google source verification
suicide

suicide

सवाईमाधोपुर। गंगापुर सिटी में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को महिला के फंदे से झूलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लिया। मृतका कविता (24) पत्नी रामलखन राजोरिया गद्दी मिर्जापुर निवासी है। फिलहाल मृतका के ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

मृतका का शव मिला फर्श पर

शेडमाता रोड स्थित गद्दी बस्ती में महिला द्वारा फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। मृतका कविता (24) पत्नी रामलखन राजोरिया गद्दी मिर्जापुर निवासी है। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक ओझा ने बताया कि सूचना के बाद मय पुलिस जाप्ते मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इससे पहले सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान उपाधीक्षक ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की। एएसआई रामबाबू का कहना है कि महिला के फंदे पर झूलने की स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को मामले की जानकारी दी। साथ ही सवाईमाधोपुर से एफएसएल टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। फिलहाल जांच के बाद ही महिला की मौत के राज का पता लग सकेगा। पुलिस महिला की आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।

साल 2009 में हुई थी शादी

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की शादी साल 2009 में होना सामने आया है। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद से उसके दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब मासूमों के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग