तब अधिकांश कट हो गए थे बंद
करीब छह साल पहले तत्कालीन न्यास सचिव अशोक यादव ने शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए मनमर्जी के डिवाइडर कट को भी एक वजह बताते हुए अधिकांश डिवाइर बंद करवा दिए थे, जिसमें शिव चौक से लेकर चहल चौक के बीच का यह डिवाइडर कट भी शामिल था। तब न्यास प्रशासन ने शिव चौक से सुखाडिय़ा सर्किल तक रोड पर न्यू क्लॉथ मार्केट के सामने, टाटा मर्सरी के सामने, सुखाडिया मार्ग पर होटल खुराना के सामने, टांटिया हॉस्पीटल के सामने, प्रकाश नर्सिंग होम के सामने, मीरा मार्ग पर पीएनबी के सामने, सत्यम हॉस्पिटल के सामने, प्रताप केसरी के सामने, जगदीश जांदू के आवास के सामने, कुम्हार धर्मशाला के सामने, सीजीआर मॉल के सामने, सदर थाने के सामने, शिव चौक से राजकीय जिला चिकित्सालय तक तीन डिवाइर कट बंद किए थे।