10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्योरिटी टीम का वाहन पलटा, सात जवान घायल

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
accident

सिक्योरिटी टीम का वाहन पलटा, सात जवान घायल

सूरतगढ़.
मुख्यमंत्री के सूरतगढ़ दौरे में शामिल सिक्योरिटी टीम का वाहन सोमवार शाम सूरतगढ़ हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर एक होटल के पास गोवंश को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात जवान घायल हो गए। अन्य जवानों ने सभी घायलों को यहां ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब पौने सात बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीलीबंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करने के बाद सडक़ मार्ग से सूरतगढ़ आ रही थी। इस दौरान सूरतगढ़-हनुमानगढ़ फोरलेन मार्ग पर स्थित एक होटल के पास मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल सीपीटी क्लोज प्रॉटेक्शन टीम की जीप गोवंश को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में टीम के जवान रावतसर निवासी पवन (30) पुत्र नंदराम, हनुमानगढ़ निवासी अशोक (31) पुत्र बलवीर सिंह, राजेश (48) पुत्र सत्यनारायण, सुरेश (34) पुत्र रामपाल, मनोज (28) पुत्र ओमप्रकाश, लिखमीसर निवासी राकेश(26) पुत्र पृथ्वीराज, तलवाडा निवासी प्रहलाद (24) पुत्र कुंभाराम घायल हो गया। सभी घायलों को अन्य जवानों ने राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस मौके पर रावतसर सीओ दिनेश राजौरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग