27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत लेने के दोषी को दो साल कारावास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 21 Jul 2018, 7:53 PM IST

demo pic

demo pic

- पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
- कृषि भूमि में असंचिंत से सिंचित भूमि की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी दस हजार रुपए की रिश्वत

श्रीगंगानगर.

करीब नौ साल पहले घड़साना क्षेत्र गांव 7 डीओएल बी के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में अदालत ने दो साल कारावास व पांच हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। यह निर्णय शनिवार को विशिष्ट न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण) रवीन्द्र शर्मा ने सुनाया। अपर लोक अभियोजक पवन जोशी ने बताया कि घड़साना क्षेत्र गांव 7 डीओएल बी निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र संतकुमार बिश्नोई ने एक अक्टूबर 2009 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्रीगंगानगर चौकी में शिकायत दी थी।

बारिश के बाद तापमान कम, उमस ज्यादा

इसमें बताया कि रावला क्षेत्र चक 11 केपीडी ढाणी निवासी पृथ्वीराज पुत्र श्रीराम बिश्नोई हल्का पटवारी है, इस पटवारी के पास 9 पीएसडी के अलावा 10 केडी व 7 डीओएल बी का हल्का पटवारी का भी चार्ज है। उसने बताया कि जब उसके पिता संतकुमार ने गांव में ही हरबंसलाल पुत्र ठाकरदास से पच्चीस बीघा भूमि की खरीद की तो इस जमीन के रिकार्ड में नहरी कृषि भूमि की बजाय बारानी भूमि अंकित किया हुआ था। इस संबंध में उन्होंने हल्का पटवारी से रिकॉर्ड दुरुस्त कराने के लिए भेज दिया।

आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

ऐसे में जब वह अपने पिता के साथ 24 सितम्बर 2009 को हल्का पटवारी पृथ्वीराज के पास पहुंचा तो वहां पटवारी ने दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने 8 अक्टूबर 2009 को पटवार घर में इस पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू कर लिया था। इसके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। अदालत ने शनिवार को पटवारी को दोषी मानते हुए दो साल कारावास व पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

थम गए ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग