27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकानों में चोरी का आरोपित जेल भेजा

- जेवर खरीदार से चल रही पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Feb 2018, 7:42 PM IST

demo pic

demo pic

- जेवर खरीदार से चल रही पूछताछ


श्रीगंगानगर.

शहर में करीब दस सूने मकानों से लाखों रुपए के जेवर व नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर चल रहे एक आरोपित को रविवार को सदर थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान, शहर में नहीं खास ध्यान

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने शहर में सूने मकानों में चोरी करने के मामले में मकान नंबर बीस अशोक नगर मिगलानी बिल्डिंग नजदीक दर्पण टाकीज सहारणपुर उत्तरप्रदेश हाल किराएदार अशोक नगर बी जवाहरनगर श्रीगंगानगर निवासी अजय कुमार उर्फ सन्नी अरोड़ा पुत्र बलदेव राज व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ के दौरान शहर में करीब दस मकानों में वारदात करना स्वीकार किया था।

सीवर खुदाई से बिगड़े हालात, घरों में जाने का रास्ता बंद

कोर्ट परिसर में दो कबाड़ जीपों और कचरे में लगी आग

आरोपित अजय कुमार उर्फ सन्नी रिमांड पर चल रहा था। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को विक्रम कॉलोनी सहारणपुर निवासी तरुण कक्कड पुत्र सत्यपाल कक्कड को गिरफ्तार किया।

Gallery: तकदीर ने खेली ऐसी खून की होली कि शमशान में लग गया मेला

यह सोने-चांदी का काम करता है। आरोपित तरुण ने शहर में हुई वारदातों में चोरी गए जेवर खरीदे थे। यह आरोपित बीस फरवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहा है।आरोपित से पुलिस चोरी के जेवर आदि बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Video: मामी से साथ भांजे के अवैध संबंध, अचानक से मिले दोनों के शव

Video: रजिस्ट्री करवाने गए थे छत्तरगढ़, लौटते समय आया काल

पंजाबी विषय की पुन: परीक्षा अब 18 मार्च को

Video: देश आजादी से पूर्व के रेलवे स्टेशन के अब बदलेगे हालात

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग