
श्रीगंगानगर.
पार्षदों ने गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त का घेराव कर एजेंडा लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रतिपक्ष के नेता अजय दावड़ा 'लक्की' की अगुवाई में पार्षदों पवन गौड़, संदीप शर्मा, प्रदीप चौधरी आदि ने पार्षदों को बजट बैठक के संबंध में एजेंडें की प्रति उपलब्ध नहीं कराने और बजट प्रस्ताव के दस्तावेज लीक होने के मामले में दोषी परिषद कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रोष प्रकट किया।
मीडिया को कैसे मिल गए बजट के आंकड़े
पार्षद पवन गौड़ और संदीप शर्मा का कहना था कि बोर्ड सदस्यों को महज मीटिंग की सूचना का पत्र मिला है न कि बजट की कॉपी। ऐसे में यह सूचना मीडिया को किसने और किस मंशा से दी। बजट लीक मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए ताकि गोपनीयता भंग करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इस पर आयुक्त ने सफाई दी कि यह सूचना उनकी तरफ से लीक नहीं हुई। इस पर पार्षदों की आयुक्त के साथ तकरार भी हुई।
बजट बैठक से पहले हो सभा की बैठक
प्रतिपक्ष नेता दावड़ा का कहना था कि साठ दिन में बोर्ड की बैठक रखने का प्रावधान है लेकिन ऐसा नहीं होता। ऐसे में पार्षदों के वार्डों में समस्याओं और वहां अधूरे पड़े निर्माण कार्यो के बारे में फीडबैक नगर परिषद प्रशासन को नहीं मिलता। ऐसे में बजट बैठक की बजाय साधारण सभा होनी चाहिए ताकि सभी पार्षदों को अपनी-अपनी बात कहने का मौका मिल सके।
परिषद को बना दिया परचून की दुकान
पार्षद संजय बिश्नोई ने आयुक्त को खरी-खरी सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि उन्होंने परिषद को परचून की दुकान बनाकर छोड़ दिया है। कोई भी ठेकेदार लीपापोती करके भुगतान लेकर चला जाता है, इसका खमियाजा पार्षदों को भुगतना पड़ता है।
Published on:
23 Feb 2018 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
