इसके उपरांत कलक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास किया तो वहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की भी हुई। कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस का व्यापक पहरा तैनात था। कोतवाली सीआई विश्वजीत सिंह से प्रदर्शनकारियों को कलक्ट्रेट के अंदर घुसने पर रोक लगा दी तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने धक्का मुक्की। यह देख पुलिस कर्मियों के हल्का बल प्रयोग शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी बैकफुट पर आए। इसके बाद चुनिंदा लोगेां को जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के लिए अनुमति दी गई। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत जोधपुर के संयोजक उमाशंकर मित्तल, रतन गणेशगढि़या, महेश पेड़ीवाल, लक्की दावड़ा, लोकेश मनचंदा, श्यामलाल धारीवाल, प्रदीप धेरड़, राजकुमार सोनी, रामगोपाल यादव, मुकेश गोदारा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, भाजपा की जिला मंत्री अंजू सैनी, संजय महिपाल आदि शामिल हुए।