गणतंत्र दिवस समारोह में करीब एक पखवाड़ा शेष रहते गुरुवार को कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हुई। शिक्षा विभाग कीओर से आयोजन के लिए 43 स्कूलों को पीटी में शामिल होने के निर्देश देते हुए पत्र भिजवाए गए थे लेकिन पहले दिन गुरुवार को केवल 24 स्कूलों से ही विद्यार्थी अभ्यास स्थल चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय पहुंच पाए। कॉलेज के मैदान में पहले दिन छह सौ विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।