राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) में काम बढ़ाने पर कृषि विपणन निदेशालय ने जोर दिया है। इसके चलते योजना से जुड़ी 14 कृषि उपज मंडी समितियों के यहां जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है।कृषि विपणन निदेशक नन्नूमल पहाडिय़ा ने इस बारे में मंगलवार को संबंधित मंडी समितियों को आदेश दिए हैं कि चालू माह में ई-नाम से जुड़े व्यापारियों आदि को प्रशिक्षण दिया जाए। श्रीगंगानगर सहित जिन मंडियों में जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है। उस सूची में निवाई, मंडवारी, बीकानेर अनाज, देवली, जोधपुर अनाज, कामां, केशोरायपाटन, बांदीकुई, नदबई, नोखा, श्रीमाधोपुर, सुमरेपुर एवं नागौर शामिल हैं।