5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया सड़क निर्माण : बिखरी सड़क देख बिफरे न्यास अध्यक्ष

मौके पर बनी सड़क को कुरेद कर लोगों ने न्यास अध्यक्ष को दिखाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 20 Dec 2017, 8:54 AM IST

Road Construction

श्रीगंगानगर.

शहर के ट्रैक्टर मार्केट में सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री उपयोग करने पर नागरिकों में रोष फैल गया। लोगों ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल को मौके पर बुलाया तथा सड़क निर्माण में उपयोग की गई गुणवत्ताहीन सामग्री की जानकारी दी। मौके पर बनी सड़क को कुरेद कर लोगों ने न्यास अध्यक्ष को दिखाया।


इस पर न्यास अध्यक्ष महिपाल ने मौके पर ठेकेदार के प्रतिनिधियों से बात की। उन्होंने सड़क निर्माण में पर्याप्त सावधानी बरतने का आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैक्टर मार्केट इलाके का प्रमुख हिस्सा है तथा मोटर मार्केट होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि यहां सड़क निर्माण इतना गुणवत्ताहीन होगा तो फिर सड़क कितने समय तक
चल पाएगी।


व्यापारियों से कहा करें पौधरोपण
उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सड़कों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी भी उनके साथ आएं और इलाके को सुंदर बनाने में सहयोग करें। इस रोड पर से निकल रहे नाले के आसपास पौधरोपण कर व्यापारी ही यहां ट्री गार्ड लगवा दें। इससे इलाका सुंंदर बन जाएगा। इस अवसर पर श्रवण पारीक, ओम भाटी, किशन बंसल, अंजनी कुमार, जसवीर सहारण, विकास सेठी, मिलखराज, मोहन मिस्त्री और सुभाष मिस्त्री सहित कई लोग मौजूद थे।


यूआईटी करवा रही निर्माण
इस क्षेत्र में बन रही दोनों सड़ों का निर्माण यूआईटी की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण के समय पर्याप्त दबाव नहीं होने के कारण यह सड़क बिखरी है। ऐसे में निर्माण सही प्रकार से करवाने तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

इस सड़क का निर्माण यूआईटी ही करवा रही है। यूआईटी की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से कार्य करवाया जा रहा है। सुबह निर्माण में गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर मौका देखा है। सड़क निर्माण में प्रेशर कम रखा गया है तथा सर्दी के मौसम में सड़क निर्माण में इस तरह की कमी रह जाती है। इसके लिए यूआईटी के अधिकारियों को पाबंद किया गया है तथा उन्हें कहा गया है कि वे निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी किसी तरह की कमी रहने तक संबंधित ठेकेदार का भुगतान नहीं करें।
-संजय महिपाल, अध्यक्ष, नगर विकास न्यास