10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के लिए करता था बाईक चोरी, फिर जो हुआ….

-खुल सकती हैं शहर में हुई बाइक चोरी की वारदातें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 17 Jul 2018, 8:00 AM IST

robbery

नशे के लिए करता था बाईक चोरी, फिर जो हुआ....

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को नशे के लिए शहर में बाइक चोरी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जो स्मैक पीने का आदी है और नशे के लिए वारदात करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शहर में हुई चोरी की कई वारदात खुलने की संभावना है।


एएसआई जयकुमार भादू ने बताया कि शनिवार को अबोहर फाजिल्का पंजाब निवासी नरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को बाइक पर वह अपनी पत्नी को यहां एक निजी अस्पताल में जांच के लिए लाया था। बाइक को अस्पताल के सामने खड़ा कर दिया। साढ़े बारह बजे जब वह बाहर आया तो वहां बाइक नहीं मिली। इधर-उधर तलाश किया लेकिन बाइक नहीं मिली।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिनसे सुराग मिलने पर पुलिस ने सोमवार शाम को बाइक चोरी के मामले में आरोपी कर्मचारी कॉलोनी निवासी अमित कुमार पुत्र मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शनिवार को निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह स्मैक का नशा करने का आदी है और नशा करने के लिए चोरी की वारदात करता था। चोरी की हुई बाइकों को इधर-उधर बेचकर मिलने वाले रुपयों से नशा करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इसके अन्य साथियों व शहर में चोरी हुई अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।

साइकिल चोरी का आरोपी आयुद्ध डिपोकर्मी रिमांड पर
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने शहर और लालगढ़ जाटान इलाके में बच्चों की साइकिल चोरी करने वाले आयुद्ध डिपोकर्मी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।
एएसआई जय कुमार भादू ने बताया कि शेखपुर पटौदी गुडगांवा हरियाणा हाल लालगढ़ जाटान निवासी पवन सिंह पुत्र कर्णसिंह राजपूत को बच्चों की साइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी लालगढ़ आयुद्ध डिपो में कर्मी है जो स्मैक का नशा करने आदी है। स्मैक खरीदने के लिए वह यह श्रीगंगानगर व लालगढ़ एरिया से बच्चों की साइकिल चोरी करता और उनको बेचकर स्मैक खरीदकर नशा करने का आदी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपी अंध विद्यालय की समीप से साइकिल चोरी के मामले में पकड़ा गया था। जिसने पूछताछ में कई स्थानों से बच्चों की महंगी साइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।