26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
दुस्साहस ऐसा कि पलक झपकते ही पुलिसकर्मी की बाइक पार
Play video

दुस्साहस ऐसा कि पलक झपकते ही पुलिसकर्मी की बाइक पार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Jul 2018, 10:19 PM IST

-एसबीआई पब्लिक पार्क के सामने से दिनदहाड़े चोरी
श्रीगंगानगर.

शहर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है वे पुलिस कर्मियों तक की परवाह नहीं करते। एसबीआई की पब्लिक पार्क शाखा के सामने सोमवार शाम चार बजे से अज्ञात चोर पलक झपकते ही एक पुलिसकर्मी की बाइक पार कर ले गए। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात रिकॉर्ड हो गई। इसमें चोर सिर्फ सवा मिनट में ही बाइक का लॉक खोल उसे लेकर चलता बना।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की परिवाद शाखा में तैनात पुलिस कर्मी राजेन्द्र सहारण सोमवार शाम को चार बजे बाइक पर अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर पब्लिक पार्क के सामने स्थित एसबीआई में गया था। जहां वह बाइक को बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया। जैसे पुलिसकर्मी ने बैंक के अंदर प्रवेश किया तो वहां बाहर बैठा एक युवक उसकी बाइक तरफ चल दिया। उसकी चाल-ढाल से वह नशे में लग रहा था। उसने चेहरे पर कपड़ा डाला हुआ था, जिससे सीसीटीवी कैमरे में उसकी शक्ल दिखाई नही दे रही। यह व्यक्ति सीधा पुलिसकर्मी की बाइक के पास पहुंचता है और बेखौफ होकर उस पर बैठ जाता है। बैठते ही उसने बाइक का लॉक खोल दिया। इसके बाद वह बाइक पर सवार हो जाता है। उसने बाइक की तारों से छेड़छाड़ की। बाइक को सीधा किया तथा स्टार्ट करके चलता बना।

 

जैसे ही पुलिसकर्मी बैंक के बाहर आया तो अपनी बाइक वहां नहीं देखकर भौंचक्का रह गया। तत्काल बैंक अधिकारियों के पास गया और सीसीटीवी फुटेज देखे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में बाइक की तलाश शुरू कर दी लेकिन बाइक चोर का पता नहीं चला।


इसी प्रकार राजकीय चिकित्सालय परिसर में इमरजेंसी के पास खड़ी एक नर्सिंग कर्मी की बाइक चोरी हो गई। यहां भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन उसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। इस संबंध में नर्सिंगकर्मी ने सदर थाने में शिकायत दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़