महिला थाना पुलिस ने बताया कि सेतिया फॉर्म इलाके की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पहले रामलाल कॉलोनी एसएसबी रोड निवासी विक्की सेतिया उनके पड़ोस में रहता था। इस कारण उससे जान पहचान थी। कुछ माह पहले वह घर आया और उसके पति को पूछने लगा। उसने पति के नहीं होने के बारे में बताया तो वह जबरन घर के अंदर घुस आया। आरोपी उसे पिस्तौल दिखाकर कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को पीडि़ता मेडिकल मुआयना कराया है।