8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : उपचुनाव: वार्ड तीस में 60 प्रतिशत मतदान

- भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार ने अंतिम समय तक नहीं छोड़ा पोलिंग बूथ
2 min read
Google source verification
election

election

श्रीगंगानगर.

चहल चौक के पास स्थित वार्ड तीस में पार्षद चुनाव के लिए रविवार को दिनभर गहमागहमी रही। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। यहां 2800 में से 1800 वोट ही पोल हो पाए। इस दौरान भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार और उनके समर्थक एक-एक वोट के लिए अपने परिचितों की मदद लेते नजर आए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र पर तीन बूथ बनाए गए थे। शाम पांच बजे वोटिंग की प्रक्रिया थमी तो दोनों प्रत्याशियों के खेमे अपने-अपने हिसाब से जीत के दावे करने लगे। यहां तक कि भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों की आवाजाही भी वहां होती रही। सुबह से लेकर शाम तक मतदान के प्रति समर्थकों में उत्साह अधिक था लेकिन वोटर अपेक्षा के अनुरूप अपने घरों से बाहर नहीं निकले। दोनों राजनीतिक दलों को नब्बे फीसदी मतदान की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एसडीएम यशपाल आहुजा ने मतदान के दौरान मॉनिटरिंग की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। चहल चौक से मोटर मार्केट के रास्ते पर बैरीकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

इसलिए हुआ था उपचुनाव
भाजपा प्रत्याशी सुमन घोड़ेला का सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित पुष्पा कुलचानिया के साथ था। पार्षद तखियांदेवी के निधन होने पर यह सीट खाली हो गई थी। ऐसे में दिवंगत पार्षद की पुत्रवधू पुष्पा कुलचानियां को निर्दलीय के तौर पर उतारा गया। वहीं, भाजपा ने सुमन घोड़ेला को टिकट देकर यह मुकाबला रोचक बनाने का प्रयास किया। सुमन के समर्थन में भाजपा नेता प्रहलाद टाक के अलावा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री नीलम अरोड़ा, अंजू सैनी, पूर्व पार्षद पूनम ग्रोवर आदि शामिल थे। वहीं कुलचानियां के पक्ष में कांग्रेस के महासचिव नरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानिया आदि ने रणनीतिकार के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

कइयों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस उपचुनाव में भाजपा नेता प्रहलाद टाक, यूआईटी अध्यक्ष संजय महीपाल की प्रतिष्ठा दाव पर है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार को कांग्रेस के सिम्बल की बजाय बाहर से समर्थन देने का निर्णय किया था। ऐसे में कांग्रेस के अंकुर मिगलानी, ललित बहल, महासचिव नरेश अग्रवाल की साख लगी हुई है। इस वार्ड में तीन बार चुनाव जीत चुके पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानिया के अनुज की पत्नी पुष्पा कुलचानिया प्रत्याशी हैं। ज्ञात रहे कि कुलचानियां परिवार इस वार्ड से तीन बार चुनाव जीत चुका है। वहीं उनके परिवार के बालकिशन कुलचानिया वार्ड 35 से पार्षद हंै।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग