5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापता नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ अभियान ‘मिलाप-2’

अभियान की प्रगति-दिशा पर चर्चा कर, सूचनाएं की सांझी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Raj Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Nov 2021, 11:34 PM IST

लापता नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ अभियान 'मिलाप-2'

लापता नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए शुरू हुआ अभियान 'मिलाप-2'

श्रीगंगानगर. पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेश से अभियान 'मिलाप-2' की पालना में अपे्रल से 30 नवंबर 2021 तक गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश के लिए संचालित विशेष अभियान 'मिलाप-2'के संबंध में स्टेक होल्डर की समन्वय बैठक का आयोजन सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ। बैठक पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

इस अवसर पर बच्चों से सीधा जुड़े विभागों ने ऑपरेशन मिलाप को लेकर अपने विचार रखे। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक सहीराम बिश्नोई, बाल कल्याण समिति सदस्य आंनद मारवाल, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी धर्मपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामभज शर्मा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मी जगजीत सिंह बुट्टर, चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा, जिला किशोर विशेष पुलिस इकाई सदस्य विकास सचदेवा, पारुल भाटिया, रिजर्व पुलिस लाइन आरआई चंद्रकला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पूर्ण घोड़ेला, बाल अधिकारिता विभाग से जितेंद्र वाजपेयी, विवेक आश्रम से हेमंत वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग, मानसी जन कल्याण संस्थान प्रतिनिधि, श्रीगंगानगर जिले के पुलिस थानों के बाल कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़