11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर आपस में टकराई कारें

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Car

हाइवे पर आपस में टकराई कारें

-कार सवार सभी लोग सुरक्षित

सूरतगढ़ .

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर चक 1 केएसआर बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब दो कारों में भिड़ंत हो गई । गनीमत रही कि दोनों कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे । घटना के समय स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा एक वृद्ध जरूर इनकी चपेट में आने से मामूली घायल हो गया । उसे प्राथमिक उपचार दिया गया ।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की ओर आ रही दो कारें में से आगे चल रही कार ने अचानक गति कम कर मडऩा चाहा तो पीछे की कार का चालक संतुलन खो बैठा और आगे चल रही कार से भिड़ंत हो गई । हादसे में आगे चल रहे कार टक्कर के बाद जैसे ही असन्तुलित हुई पास ही पुलिया के पास बस के इंतजार में खड़ा एक वृद्ध इनकी चपेट में आ गया जिसके पैर में चोट लगी ।

उसे पास ही के एक क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार दिया गया । घटना में दोनों कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे । फिलहाल इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया गया है ।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग