6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कारों की भीषण भिड़ंत में दो छात्रों की मौत, तीन घायल

-कालूवाला के पास हुआ हादसा -एक कार में सवार युवक व युवती हादसे के बाद गायब - घायलों की हालत चिंताजनक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Dec 2017, 9:24 PM IST

car accident

car accident

श्रीगंगानगर.

सदर थाना इलाके में कालूवाला के पास शनिवार दोपहर बाद दो कारों की भीषण भिड़ंत में दो छात्रों की मौत हो गई तथा तीन जने घायल हो गए।इनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक गाड़ी में सवार युवक व युवती का कहीं पता नहीं चल पाया।

घायलों के साथियों ने बताया कि टांटिया यूनिवर्सिटी के छात्र गोलूवाला हनुमानगढ़ निवासी वरनदीप (22) पुत्र प्रीतपाल व उसका भाई विश्वजीत (20), 17 बीबी पदमपुर निवासी भूपेन्द्र सिंह, सुखजीतसिंह (25) पुत्र अंग्रेज सिंह तथा सिलीगुढी आसाम निवासी संतोष (22) टांटिया यूनिवर्सिटी में गेम खेलने के बाद ओवरब्रिज से आगे कालूवाला की तरफ स्थित हुण्डई सर्विस सेंटर में सर्विस के लिए छोड़ी गई'वेरना' कार लेने गए थे। ये सभी कंपनी से कार लेकर ट्राई के लिए कालूवाला रोड पर निकल गए। इसी दौरान एक फोरच्यूनर गाड़ी आई। दोनों कारें रोड पर तेज गति में चल रही थी। इसी दौरान फोरच्यूनर के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी को छात्रों की कार की तरफ टर्न कर दिया, जिससे छात्रों की कार सीधे आकर फोरच्यूनर से एक धमाके के साथ जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार छात्रों में चीख पुकार मच गई। इनकी कार सड़क से नीचे उतरकर कच्चे में एक नालीनुमा गड्ढे में जा फंसी। वहीं फोरच्यूनर गाड़ी भी भीषण टक्कर से सड़क के दूसरे किनारे पर उतर गई। हादसे में कार में सवार वरनदीप सिंह व भूपेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विश्वजीत, सुखजीतसिंह व संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर इकट्ठे हुए लोगों व वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को कार के अगले हिस्से में फंसे शवों को मुश्किल से बाहर निकाला। वहीं घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं फोरच्यूनर गाड़ी में एक युवक व युवती का होना बताया गया है जो हादसे के बाद वहां से गायब हो गए। उनको भी चोटें लगना बताया गया है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया, यातायात प्रभारी सुशील कुमार, रीको चौकी प्रभारी बलवंतराय मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

50 मीटर पहले ही लगा दिए कार के ब्रेक

- घटना स्थल पर करीब पचास मीटर तक कार के टायरों के घिसटते हुए निशान मिले हैं। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार चालक ने जैसे ही फोरच्यूनर गाड़ी को सड़क पर टर्न होते देखा तो उसने करीब पचास मीटर पहले ही ब्रेक लगा दिए थे, लेकिन इसके बाद भी कार नहीं रुकी। इससे ऐसा लगता है कि फोरच्यूनर को टर्न होता देखकर कार चालक घबरा गया और उसने एक्सीलरेटर और ब्रेक एक साथ दबा दिए, जिससे कार रुक नहीं सकी और एकदम सामने आ गई फोरच्यूनर से जा टकराई।

कार का अगला हिस्सा खत्म

- दोनों वाहनों की भिडं़त इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और स्टेयरिंग अंदर की तरफ मुड़ गया, जिससे कार चला रहा व्यक्ति उसमें दब गया। वहीं कार के पुर्जे दूर-दूर तक जा गिरे। कार का डैश बोर्ड भी बुरी तरह बिखर गया। कार से पुलिस को गाड़ी के कागजात, स्मृति चिन्ह आदि मिले हैं। वहीं टक्कर से फोरच्यूनर गाड़ी का पिछला टायर फट गया और चालक साइड का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस मार्ग पर तेज दौड़ते हैं वाहन

- इस रोड पर कार सहित अन्य वाहन काफी तेज गति से दौड़ते हैं। किसी वाहन चालक की जरा से गलती एक बड़े हादसे को अंजाम दे देती है। लोगों ने बताया कि यहां कारों की रफ्तार बहुत अधिक रहती है। गाडिय़ां यहां से सांय-सांय तेज गति से निकलती है। एकदम सपाट रोड होने के कारण वाहनों की गति बढ़ जाती है।