9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजर उत्पादकों ने मंडी मामले में जताई नाराजगी

-सचिव और सरपंच कर रहे हैं अनदेखी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 1 Jan 2018, 9:02 PM IST

carrots

carrots

श्रीगंगानगर.

निकटवर्ती गांव साधुवाली में गाजर मंडी के मामले में ढिलाई पर कुछ गाजर उत्पादकों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पोर्टल पर डाली शिकायत में ग्राम सचिव एवं सरपंच पर अनदेखी का आरोप भी लगाया है।अब इस शिकायत को कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी) को हस्तांतरित कर यथोचित कार्यवाही के निर्देश सोमवार को दिए गए हैं।

बिना हेलमेट के जान जोखिम में डाल रहे लोग

किसानों के ज्ञापन में बताया गया है कि कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी) को भूमि अधिग्रहण का आदेश दे चुका है। इस पर मंडी समिति ने ग्राम पंचायत को भूमि नि:शुल्क हस्तांतरित करक पंजीकृत करवाने का लिखा था।आरोप है कि गांव की भूमि के नि:शुल्क पंजीकरण एवं हस्तांतरण में पंचायत शिथिलता बरत रही है। उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले साधुवाली की ग्राम पंचायत ने किसानों एवं जनहित के लिए अपनी 7 बीघा भूमि नि:शुल्क देने का प्रस्ताव दिया था।

युवक की आपत्तिजनक फोटो खींची, कार्रवाई ना करने के लिए मांगी रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

हो चुकी है बजट में घोषणा
साधुवाली में गौण मंडी यार्ड की लगभग दो साल पहले राज्य के बजट में घोषणा की जा चुकी है लेकिन इसके क्रियान्वयन को लेकर गम्भीरता नहीं दिखाई जा रही। । और तो और यार्ड के अधिकार क्षेत्र का निर्धारण कर अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। । जानकारों के अनुसार कई जन प्रतिनिधि सहित अनेक जने ग्राम पंचायत की भूमि पर गाजर मंडी नहीं चाहते, उनकी मांग है कि नहर के पटरे पर इसे मंजूर किया जाए। । इस कशमकश के चलते मंडी पूर्व की तरह नहर के पटरे पर ही चल रही है। बेसहारा पशुओं के घूमने सहित कई कारणों के चलते हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है।

मौसम की सबसे सर्द रात, न्यूतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस

छुट्टी के दिन भी खुलेंगे निगम सहायक अभियंता कार्यालय