6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम, भाईचारे ओर ऊंच नीच भूला कर एक रंग में रंगने का त्यौहार होली

बाजारों में पारंपरिक रंग पिचकारी के अलावा तरहां तरहां के मास्क ओर कृत्रिम बालो की रंगबिरंगी विग टोपियों की भी खरीदारी खूब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 2 Mar 2018, 7:49 AM IST

Holi2018

सूरतगढ़ थर्मल।
प्रेम, भाईचारे ओर ऊंच नीच भूला कर एक रंग में रंगने का त्यौहार होली सूरतगढ़ क्षेत्र में उमंग ओर उल्लास के साथ मनाया गया।
सूरतगढ़ थर्मल सहित ग्रामीण क्षेत्रो में दिन भर होली की धूम रही। दुकानों पर लोग रंग, गुलाल, अबीर , पिचकारियो की खूब खरीददारी हुई। बाजारों में पारंपरिक रंग पिचकारी के अलावा तरहां तरहां के मास्क ओर कृत्रिम बालो की रंगबिरंगी विग टोपियों की भी खरीदारी खूब रही।

Video: दुर्गा मंदिर में चोरी का पर्दाफाश


इस बार होली पर रासायनिक रंगों की बजाय लोगो मे प्राकृतिक रंगों की तरफ रुझान ज्यादा दिखा। बाजार में नेचुरल गुलाल एवम फूलो से निर्मित रंगों की भी खूब बिक्री हुई। शाम ढलते ही महिलाये थर्मल कॉलोनी के आर- 3, आर- 5 क्षेत्र में बनाई गई होलिका की पूजा अर्चना के बाद गोबर से बने बड़कुले एवम नारियल चढ़ाए। आर - 3 पार्क में बनाई गई मुख्य होली की सजावट बालिका विधि खत्री एवम हर्षित बंसल ने रंगोली बना कर की।

श्रीगंगानगर से जुडी खबरे जानने के लिए क्लिक करे


रात्रि 8:30 बजे करनी क्षेत्र मंदिर परिसर के पुजारी पण्डित राम कुमार शास्त्री के सानिध्य में मुख्य अभियंता एम एल शर्मा , उप मुख्य अभियंता केसर सिंह सुनील लवंगकर ने विधिवत् पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया। सूरतगढ़ में मुख्य होलिका दहन सैनी मोहल्ले स्थित मीठे कुये के पास किया गया। रात्रि 9 बजे समाजसेवी इंद्र सरावगी, सुभाष सैनी, महावीर सैनी ने थानापति महेंद्र के सानिध्य में विधिवत् पूजा अर्चना के साथ किया।

श्रीकरणपुर विधानसभा में करोड़ों के कार्य करवाने का दावा


इससे पूर्व महिलाओ ने होलिका की पूजा अर्चना की एवम गोबर से बने बड़कुले, नारियल आदि अर्पित किए।एवम होली के रसियो ने चंग की थाप ओर बासुरी की धुन पर पारम्परिक धमाल की स्वर लहरिया बिखेरी। होलीका दहन के बाद युवाओं ने होली के बीच मे लगाए गए प्रह्लाद भगत को निकाला एवम जलती होली पर लट्ठ बरसाए।