
कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर उद्योग क्षेत्र में हीरो चौक के पास गुजरात नम्बर की लावारिस हालत में कैंट्रा गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी के अंदर से खून टपक रहा था एवं बदबू आ रही थी और ऊपर तिरपाल ढका हुआ था। राहगीरों की सूचना पर नीमराणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो गाड़ी के अंदर 18 गोवंश भरे हुए थे। इनमें से 2 जीवित व 16 मृत मिले।
दोनों जीवित गोवंश को गोशाला भिजवाया गया और मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर रीको औद्योगिक क्षेत्र में जेसीबी से गड्ढे खोद कर जन सहयोग से दफ ना दिया गया। पुलिस ने बताया राहगीरों से सूचना मिली कि पुलिस मौके पर पहुंची।
बहरोड़ डीएसपी परमाल सिंह गुर्जर व बहरोड़ थाना के निरीक्षक रमेश सिनसिनवार, शाहजहांपुर थाना प्रभारी रमेश मीणा, नीमराणा के कार्यवाहक एसडीएम मुकुट चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गोवंश से भरी लावारिस केन्ट्रा को उद्योग क्षेत्र ले जाकर गड्ढा खुदवा कर मृत गोवंश को जन सहयोग से दफ ना दिया
आशंका जताई जा रही है कि केन्ट्रा का डीजल खत्म होने पर गोतस्कर वाहन को लावारिस हालत में छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी परमाल सिंह ने कहा जल्द ही गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ माह पहले शाहजहांपुर में भी ऐसे लावारिस हालत में गोवंश से भरी कंट्रा मिली थी, जिसके गोतस्कर गिरफ्तार नहीं हुई।
Published on:
21 Oct 2016 10:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
