प्रत्येक ग्राम पंचायत में वॉलीबाल ग्राउंड का निर्माण, चौतरफा जाली, मर्करी लाइट व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के अन्तर्गत पदमपुर, केसरीसिंहपुर , गजसिंहपुर, करणपुर की मंडियों में खेल और जिम का सामान पार्कों में लगाया जा रहा है। वहीं क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों 6वी धनूर, रिड़मलसर, बींझबायला व अरायण में यह प्रस्तावित है। खान राज्य मंत्री टीटी ने बताया कि खान विभाग के सीएसआर फण्ड से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपए की राशि से यह सामान दिया गया है। टीटी ने बताया कि उत्तम स्वास्थ्य तथा सम्पूर्ण विकास के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है।