9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस इलाके में पुलिस पहरे में क्यों हुई ‘सफाई’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Rajesh

•

Updated: 22 Jul 2018, 5:57 AM IST

 ‘सफाई’

‘सफाई’

श्रीगंगानगर/श्रीकरणपुर

सफाई कार्मिकों की ओर से छह दिन से जारी आंदोलन में शनिवार को एक नया मोड़ आया। उपखंड अधिकारी कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे हुई वार्ता में समझौता नहीं होने पर आखिर नगरपालिका प्रशासन ने कठोर कदम उठाए। शाम चार बजे पुलिस की मौजूदगी में पालिकाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर सफाई कार्य का आगाज किया। नवनियुक्त सफाई कार्मिकों ने मुख्य बाजार से आसपास के क्षेत्र में सडक़ों व नालियों की सफाई की।

यूं चला घटनाक्रम...
एक दिन पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार सुबह दस बजे पालिकाध्यक्ष अनीता जोहिया, भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण जोहिया, पालिका उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कंबोज, पार्षद अशोक बंसल, पार्षद राजेश बाघला, नितिन कंबोज, तहसीलदार अमरसिंह भनखड़ व ईओ लालचंद सांखला आदि एसडीएम कार्यालय पहुंचे। करीब पौने घंटे बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष संतराम, महामंत्री दर्शन कुमार, सचिव मंगला राम, कोषाध्यक्ष देस राज, विक्की वाल्मीकि आदि वहां पहुंचे और पत्र सौंपकर इसमें लिखी शर्तों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

मांगे पूरी कर लिखित में दो तभी...
सफाई कार्मिकों ने लॉटरी प्रक्रिया में धांधलेबाजी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नई नियुक्ति रद्द करने, संगठन पदाधिकारियों को शामिल कर बनाई गई कमेटी द्वारा अनुभव प्रमाण-पत्रों व मूल दस्तावेजों की जांच करने और जांच पूरी होने तक नए कार्मिकों को ड्यूटी पर ज्वाइन नहीं करवाने की मांग रखी।

मांगें हल होने पर ही आंदोलन खत्म
इसके अलावा अधिशासी अधिकारी का स्थानातंरण करने, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हरभजन सिंह को हटाने, पुराने सफाई कार्मिकों को मूल पद पर भेजने, आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने और प्रस्ताव पारित कर रिक्त पड़े 38 पदों पर नियुक्ति करने की मांग रखी। तहसीलदार ने इनमें स्थानीय स्तर पर हल होने वाली मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया लेकिन राज्य सरकार के स्तर की मांगों के लिए उन्होंने डीएलबी को पत्र भेजने की बात कही। लेकिन सफाई कार्मिक मांगें हल होने पर ही आंदोलन खत्म करने की बात पर अड़े रहे। और वार्ता बिना किसी निर्णय के खत्म हो गई।

...और पार्षद बने सारथी

कई दौर की वार्ता के बाद भी सफाई कार्मिकों से समझौता नहीं होने पर आखिर प्रशासन ने पुलिस की मदद ली। तीन थानों के पुलिस जाब्ते और 28 नए कार्मिकों को साथ लेकर शाम करीब चार बजे मुख्य बाजार से पालिकाध्यक्ष अनीता जोहिया, लक्ष्मीनारायण जोहिया व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई कार्य की शुरूआत की। इस दौरान पार्षद राजेन्द्र भादू, नितिन कंबोज आदि ने वाहन चलाकर मुख्य बाजार से कचरा संग्रहण किया। ईओ के मुताबिक करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चला।