कृषि अनुसंधान केंद्र, सरसों अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर की ओर से कृषि अधिकारियों को सरसों उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया। दो दिन चले इस शिविर में केंद्र के प्रभारी डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, संयुक्त निदेशक विजेंद्र सिंह नैण, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.बीएस मीणा, डॉ.दशरथ प्रसाद, डॉ.एसके बैरवा, डॉ. रूपसिंह मीणा, डॉ.आरपीएस चौहान और डॉ.रघुवीर सिंह मीणा ने विभिन्न तरह की जानकारी विस्तार से दी। प्रशिक्षणार्थी सहायक कृषि अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में सरसों की ताजा स्थिति की जानकारी शिविर में दी। बेहतर पोषक तत्व प्रबंधन तथा जैविक खेती पर जोर की आवश्यकता भी शिविर में मानी गई।