6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर की छोटी बड़ी ख़बर देखने के लिए क्लिक करे

-कुन्दन स्वामी को बैंकर उपाधि -बच्चों ने उत्साह के साथ मनाई होली -बच्चों को बताए रोगों से बचाव के उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 1 Mar 2018, 12:56 PM IST

news

कुन्दन स्वामी को बैंकर उपाधि
जैतसर.

दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक श्रीबिजयनगर में कार्यरत एवं स्थानीय कस्बा निवासी वरिष्ठ प्रबंधक कुंदनलाल स्वामी को भारतीय बैंकिंग संस्थान की ओर से सीएआईआईबी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कुंदन स्वामी की भारतीय बैंकिंग संस्थान की ओर से दी गई उपाधि पर सहकारी भूमि विकास बैंक चैयरमैन इंद्रजीतसिंह रंधावा व जीकेएसबी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जतायी है।

बेटियां बचाने के लिए बनाए 'लोगो'


बच्चों ने उत्साह के साथ मनाई होली
जैतसर.

कस्बे में बुधवार को विभिन्न निजी शिक्षण संस्थाओं की ओर से जमकर होली मनायी गयी। जहां विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के साथ खूब मस्ती की एवं रंगों से जमकर होली खेली। कस्बे के सैंट एंड्रूज कॉन्वेंट स्कूल, अमृत बाल विद्या पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय, रमणधारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं कीर्ति पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन के साथ जमकर होली खेली।

Video: बच सकती थी चार वर्षीय बालिका शीया की जान


10 सरकारी राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों व अध्यापकों ने होली मिलन समारोह मनाया। होली अवकाश से पूर्व बच्चों ने अध्यापकों सहित एक दुसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमाराम रांगेरा, देवयानी शर्मा, गीता कटारिया, शिवचन्द आदि उपस्थित थे।

आकाश मौत केस-धानमंडी बंद कर अड़े रहे प्रदर्शनकारी, थाना प्रभारी को हटाया


बच्चों को बताए रोगों से बचाव के उपाय
श्रीकरणपुर.

वेदांत पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय के एनटीसीपी शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर लकवा व क्षय रोग के लक्षण, होने के कारण, उपचार व बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। टीबी कार्यक्रम के वरिष्ट उपचार निरीक्षक मयंक राजपाल ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी रहने पर चिकित्सक का परामर्श लेकर निर्धारित जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने एक्यूप्रैशर बिंदुओं की जानकारी देते हुए शरीर को स्वस्थ रखने में आयुर्वेद की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।


छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
घड़साना.

शिक्षा समिति द्वारा संचालित सूर्या पब्लिक सीनियर स्कूल के छात्रों ने बुधवार को विज्ञान मेले में आधुनिक यंत्रों सहित पर्यावरण संरक्षण के उपकरण बनाए। इन मॉडलों की प्रदर्शनी में छात्रों को वाह-वाही मिली। विज्ञान मेले का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन दुग्गल, शिक्षा समिति सचिव सुनील राठी, कोषाध्यक्ष विकेश किशनपुरिया ने किया। विद्यालय प्रवक्ता संदीप ढिल्लों ने बताया कि विज्ञान दिवस पर अध्यापक अमित जिन्दल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के मॉडल बनाए। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के यंत्र , गलोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, पानी बचाने, जल स्वच्छता के यंत्र, शरीर के विभिन्न अंगों, कबाड़ अथवा फैंकी जाने वाली वस्तुओं से उपयोगी सामान, कृषि यंत्र, सुरक्षा के लिए आवश्यक यंत्र आदि बनाकर प्रदर्शित किए।