
demo pic
श्रीगंगानगर.
कस्बे में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को जिले में कई स्थानों पर आंधी व बारिश का दौर जारी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में आद्रता 74 प्रतिशत रही लेकिन शाम को घटकर 45 प्रतिशत पर आ गई।
पिछले दिनों तेज गर्मी पड़ रही थी और अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक चल रहा था लेकिन शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई तथा दिनभर बादल छाए रहे। रविवार को भी सुबह घने बादल छाए रहे लेकिन दोपहर तक बाद हल्के हो गए। बादल छाए रहने से दूसरे दिन भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। जबकि जिले में दोपहर बाद सूरतगढ़ थर्मल क्षेत्र में पंद्रह मिनट तक तेज बारिश हुई। राजियासर के टिब्बा क्षेत्र के गांवों में बारिश हुई। रामसिंहपुर में तेज आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीरमाना इलाके में भी आंधी का जोर रहा। सिद्धवाला क्षेत्र मेें भी सुबह से ही बादल छाए रहे।
सपना स्मार्ट सिटी का, उठ नहीं रही गंदगी
श्रीगंगानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर परिषद ने जगह-जगह साइन बोर्ड लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया लेकिन खुद परिषद शहर के ऐसे मुख्य स्थलों पर कचरे का उठाव कराने के लिए बेबस नजर आ रहा है। रवीन्द्र पथ पर मटका चौक के पास, आदर्शनगर पार्क के पास, एच ब्लॉक के करगिल शहीद पार्क के पास और कोतवाली रोड पर कचरापात्र इतने गंदगी से भर गए कि अब कचरा बाहर आने लगा है। वहां आवारा पशु मुंह मारते नजर आते है। इन लोगों में शहर के मौजिज लोग रहते है, इसमें कई तो विधानसभा चुनाव में विधायक बनने की दौड़ में भी है। इसके बावजूद कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। पिछले बीस दिनों से कचरा पात्र खाली नहीं होने से गंदगी अब संड़ाध मारने लगी है, इस कारण वहां से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
Published on:
10 Jun 2018 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
