5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : पूरे दिन तपन के बाद शाम को छाए बादल

-वैशाख के महीने में गर्मी का बढ़ रहा असर

2 min read
Google source verification
cloudy sky

cloudy sky

श्रीगंगानगर.

इलाके में शुक्रवार को पूरे दिन तपन के बाद शाम को छाए बादलों ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए। मौसम विभाग भी कुछ इसी प्रकार का पूर्वानुमान दे रहा है। विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में मौसम पलटी मार सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे तथा बूंदाबांदी और हवा चलने की भी संभावना है।

इस बीच शुक्रवार को इलाके में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। तापमान में भी 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह दिन की शुरुआत में मौसम सुहाना था लेकिन आठ बजे के आसपास ही सूरज की तपन बढ़ गई। गर्मी का यह असर पूरा दिन बना रहा। गर्मी के चलते शहर के गगन पथ, जवाहरनगर, गोलबाजार, तिलक नगर, ब्लॉक एरिया आदि में लोगों की आवाजाही दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम रही।

दोपहर में गर्मी के चलते सड़क किनारे शीतल पेय के ठेलों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसके साथ ही घरों में पंखों की गति भी बढ़ गई। इसके साथ ही आइसक्रीम पार्लरों पर भी ग्राहकों की संख्या बढऩे लगी है। शाम ढलने के साथ मौसम में कुछ बदलाव आया और तपन कम हुई तो लोग पार्कों में टहलने के लिए निकले।


शाम ढलने के साथ मौसम में हलका बदलाव महसूस हुआ। इस दौरान हवा भी चली तथा आसमान में बादल छाए। मौसम में आए बदलाव के चलते सड़कों पर भी लोगों की अवाजाही नजर आने लगी। देर रात मौसम सुहाना रहा। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले एक दो दिन में मौसम में बदलाव आ सकता है।

पाकिस्तान के आसपास के इलाके में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर श्रीगंगानगर इलाके पर पड़ सकता है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान हलकी बूंदाबांदी हो सकती है अथवा तेज हवा चल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 39 प्रतिशत तथा शाम को 21 प्रतिशत दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग